बेटे को मार डालेगा ईरान! नेतन्याहू को क्यों सता रहा खौफ, अंदर की कहानी क्या है?

Iran
ANI
अभिनय आकाश । Aug 25 2026 3:31PM

ईरान ने मेरे बेटे को निशाना बनाया और उसे जान से मारने की कोशिश की। खबरों के मुताबिक इस हत्या की साजिश की जानकारी इसरली खुफिया एजेंसियों को कई महीनों पहले से थी। लेकिन सुरक्षा कारणों से इस पर गैक ऑर्डर यानी खबर को बाहर ना जाने की कानूनी रोक लगी थी।

इजराइल से इस वक्त की बेहद बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यह खबर खासतौर पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके समर्थकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। ईरान ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बेटे की कथित तौर पर हत्या की खौफनाक प्लानिंग की थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि फिलहाल नेतन्याहू के बेटे बाल-बाल बच गए हैं और इस साजिश को समय रहते नाकाम करने की कोशिश की गई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद से खुद प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू गहरे सदमे में है। अब वे सार्वजनिक रूप से इस बात की दुहाई देने लगे कि ईरान उनके परिवार को खत्म करने की फिराक में जुटा है और उनके बेटे को सीधा निशाना बनाना चाहता है। इजराइल के चैनल 14 को दिए एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक अविश्वसनीय घटना घटी है। 

इसे भी पढ़ें: पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

ईरान ने मेरे बेटे को निशाना बनाया और उसे जान से मारने की कोशिश की। खबरों के मुताबिक इस हत्या की साजिश की जानकारी इसरली खुफिया एजेंसियों को कई महीनों पहले से थी। लेकिन सुरक्षा कारणों से इस पर गैक ऑर्डर यानी खबर को बाहर ना जाने की कानूनी रोक लगी थी। अब खुद नेतन्याहू ने आगे आकर दुनिया के सामने इस साजिश का पर्दाफाश किया है। इजराइल में नेतन्याहू के बेटे की सुरक्षा के लिए अब पुख्ता इंतजामात किए जा रहे हैं। घरेलू सुरक्षा एजेंसी शनबेट और अन्य सुरक्षा तंत्रों की यह भरपूर कोशिश है कि ईरान की इस कथित टारगेट किलिंग की कोशिशों से उनके परिवार की हर हाल में रक्षा की जा सके। पीएम नेतन्याहू का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब इसराइल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीखी राजनीतिक बहस छिड़ी है। एक तरफ जहां इसराइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिनबेट ने पूर्व सेना प्रमुख गादी आयोजन कोर्ट को विशेष सुरक्षा देने से इंकार कर दिया वहीं दूसरी तरफ नेतन्याहू अपने और अपने परिवार के लिए 24 घंटे की कड़ी सुरक्षा की पुरजोर वकालत करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम NATO में ईरान की एंट्री, खुलासे से इजरायल के उड़े होश, अब क्या करेंगे ट्रंप?

सुरक्षा का समर्थन करते हुए नेतन्याहू ने कहा जब ईरान मेरे बेटे की हत्या करने की कोशिश कर रहा है तो ऐसी स्थिति में वीआईपी सुरक्षा कोई लग्जरी या सहूलियत नहीं है। अगर यह सुरक्षा हटा ली गई तो ईरान को अपने मसूबों में कामयाब होने का मौका मिल जाएगा। बता दें कि नेतन्याहू के 35 वर्षीय बड़े बेटे यार नेतन्याहू लंबे वक्त से अमेरिका के मियामी में रह रहे हैं। जहां उन्हें शिनबेट का सुरक्षा कवच हासिल है। वहीं उनका छोटा बेटा अवनेर और बेटी नोवा इसराइल में ही रहते हैं। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद इसराइल की राजनीति में नया भूचाल आ गया। विपक्षी पार्टियां नेतन्याहू के इस दावे पर सवाल उठाने लगी। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव से ठीक पहले जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए नेतन्याहू इस मुद्दे को हवा दे रहे हैं और सुरक्षा के बहाने राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स और खुफिया विश्लेषण इस बात की पुष्टि करते हैं कि नेतन्याहू और उनका परिवार लंबे वक्त से ईरान की हिट लिस्ट में शामिल है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़