बॉर्डर, चिकननेक, जिनपिंग की संभावित भारत यात्रा...डोभाल ही चीन दौरे पर क्यों भेजे जा रहे? उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात
डोभाल भारत-चीन सीमा विवाद पर 'स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव' (विशेष प्रतिनिधि) मैकेनिज्म के तहत बातचीत के 25वें दौर के लिए दो दिन की यात्रा पर चीन में हैं। यह बातचीत नई दिल्ली और बीजिंग के रिश्तों के लिए एक अहम मोड़ पर हो रही है, क्योंकि पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के बाद रिश्तों को स्थिर करने की कोशिशें जारी हैं।



























































