Angel One के Dinesh Thakkar ने Mumbai के Juhu में 711 करोड़ में खरीदी सात मंजिला इमारत
एंजेल वन के संस्थापक और प्रबंध निदेशक दिनेश ठक्कर ने मुंबई के जुहू में करीब 711 करोड़ रुपये में पूरी सात मंजिला आवासीय इमारत खरीदी है। एम्बेसी टेरेजा प्रोजेक्ट की इस इमारत का कुल क्षेत्रफल 63,000 वर्ग फुट है। यह सौदा कर और पंजीकरण शुल्क सहित करीब एक लाख रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से हुआ है।



























































