Balochistan में BLF के हमलों से Pakistan Army को बड़ा नुकसान, पीछे हटने का किया दावा
बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने दावा किया है कि ऑपरेशन अलमास के दौरान पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है। संगठन के लड़ाकों ने कई सुरक्षाकर्मियों व सैन्य अधिकारियों को मार गिराया और सुरक्षा ठिकानों पर कब्जा कर लिया। प्रवक्ता के अनुसार, आत्मघाती हमले और भीषण झड़पों के साथ यह अभियान कई मोर्चों पर अब भी जारी है।



























































