BJP की नई रणनीति, शुरू करेगी ‘Save Democracy-Remove Anarchy’ अभियान, पहला चरण 5 नवंबर तक चलेगा
भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) और संवैधानिक प्रक्रियाओं पर जागरूकता के लिए लोकतंत्र बचाओ, अराजकता दूर करो अभियान शुरू किया है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 5 नवंबर और 11 से 30 नवंबर तक दो चरणों में चलेगा। इसके तहत पदयात्राओं और संवाद सत्रों के जरिए 10 लाख से अधिक युवाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।



























































