Kedarnath Dham के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद, Ukhimath में होगी शीतकालीन पूजा
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर की सुबह शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे, जिससे इस वर्ष की तीर्थयात्रा संपन्न होगी। इसके बाद बाबा केदार की डोली को छह महीने की शीतकालीन पूजा के लिए ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर लाया जाएगा। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने ऊखीमठ में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।



























































