West Bengal में गिरेगा पारा और होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी सलाह
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके प्रभाव से 28 अक्टूबर से पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के मद्देनजर मछुआरों को 26 अक्टूबर से समुद्र में न जाने की सलाह दी है।



























































