नागरिकों की सुरक्षा पर Action Mode में सरकार, Saudi Arabia से उमराह यात्रियों की वापसी जारी
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सऊदी अरब में फंसे भारतीय उमराह तीर्थयात्री सुरक्षित स्वदेश लौट रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार पिछले एक सप्ताह में 3,000 फंसे यात्रियों सहित 10,000 से अधिक तीर्थयात्री भारत लौट चुके हैं। वहीं बाकी लोगों की सहायता के लिए रियाद और जेद्दा मिशन में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय हैं।



























































