Viksit Bharat 2047 और Chinmaya Mission के साझा लक्ष्य हैं, राष्ट्रीय प्रगति पर बोले PM Modi
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि व्यक्तिगत उन्नति राष्ट्रीय प्रगति का माध्यम बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2047 में विकसित भारत और चिन्मय मिशन की शताब्दी यात्रा साथ आगे बढ़ेगी। पीएम मोदी ने समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।



























































