India Out वाले मुइज्जू अचानक क्यों अलापने लगे 12 साल से बंद SAARC का राग, अब पाकिस्तान में चल रहा क्या खेल?
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की यात्रा के दौरान पाकिस्तान और मालदीव ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित कई क्षेत्रों में 20 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति मुइज्जू के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर सार्थक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने इन समझौतों को तेजी से लागू कर आपसी संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।



























































