Bengal Election Results से पहले चुनाव आयोग का एक्शन, 432 Observers की निगरानी में होगी वोटों की गिनती
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार को होनी है। निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक तैयारी की है। राज्यभर में 432 काउंटिंग ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जिनमें उत्तर 24 परगना जैसे संवेदनशील जिले पर विशेष ध्यान है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं ताकि नतीजों की शुचिता पर कोई सवाल न उठे।



























































