Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर और मध्य भारत में मौसम ने करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत कई मैदानी इलाकों में आंधी-बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर अगले दो दिनों का अलर्ट जारी किया है।



























































