US Sanctions पर China का पलटवार, Blocking Law से अपनी कंपनियों को दिया सुरक्षा कवच
अमेरिकी प्रतिबंधों को सीधे चुनौती देते हुए चीन ने पहली बार अपने 'अवरोधक कानून' का इस्तेमाल किया है। ईरान से तेल खरीदने के आरोप में प्रतिबंधित पांच रिफाइनरियों को सुरक्षा कवच देते हुए बीजिंग ने इसे एकतरफा अमेरिकी प्रभुत्व के खिलाफ कानूनी जवाबी कार्रवाई बताया है। यह कदम चीन की बढ़ती मुखरता और वैश्विक नियमों को चुनौती देने का संकेत है।



























































