Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे
पुणे में चार वर्षीय बच्ची से दरिंदगी और हत्या पर सीएम फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने के लिए केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का ऐलान किया है। सरकार जल्द चार्जशीट दाखिल कर कानूनी खामियों को दूर करेगी। 65 वर्षीय आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसे CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।



























































