Video । सिद्धार्थनगर में टंकी पर फंसे बच्चों के लिए देवदूत बनी Indian Air Force, हेलीकॉप्टर से किया Rescue
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक पानी की टंकी पर रात भर फंसे दो बच्चों को बचाने के लिए भारतीय वायु सेना ने एक जटिल बचाव अभियान चलाया। सीढ़ी टूटने के कारण बच्चे ऊपर ही रह गए थे। राज्य सरकार के अनुरोध पर, वायु सेना के एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर ने रविवार सुबह दोनों बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया, जो प्रशासन और सेना के बीच उत्कृष्ट समन्वय को दर्शाता है।



























































