Supreme Court से राहत के बाद Pawan Khera का Delhi में भव्य स्वागत, बोले- संविधान जीता, दमनकारी मशीनरी हारी
असम CM की पत्नी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुवाहाटी HC का फैसला पलटते हुए शीर्ष अदालत ने मामले को 'राजनीति से प्रेरित' माना और हिरासत में पूछताछ को अनावश्यक बताया। दिल्ली में स्वागत के बीच खेड़ा ने इसे संविधान की जीत और दमनकारी मशीनरी की बड़ी हार करार दिया।



























































