Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने पश्चिमी चंपारण सहित छह जिलों में तटबंधों की निगरानी, रात में गश्त और समय पर चेतावनी जारी करने पर जोर दिया, साथ ही एनडीआरएफ-एसडीआरएफ टीमों की तैनाती और बेहतर समन्वय से मानवीय जान बचाने को प्राथमिकता बताया।



























































