साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: कंप्रेसर फटने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में नियमित परीक्षण के दौरान कंप्रेसर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।



























































