Yes Milord: 30 हजार करोड़ की संपत्ति किसकी, इस केस को लेकर वापस आ रहे हैं डीवाई चंद्रचूड़?
रानी कपूर के मुताबिक जनवरी 2016 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस वसीयत को कानूनी मंजूरी भी दे दी थी। उस समय उनके तीनों बच्चों ने भी अदालत में कोई आपत्ति नहीं जताई थी। लेकिन इसके बावजूद अगले कुछ सालों में उनकी संपत्ति को कथित तौर पर कई गैरकानूनी ट्रांजैक्शन के जरिए आर के फैमिली ट्रस्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था। रानी कपूर का आरोप है कि यह सब ऑब्वियसली उनकी अनुमति के बिना हुआ था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संजय कपूर की मौत के तुरंत बाद उनकी बहू प्रिया कपूर ने तेजी से सोना ग्रुप की कंपनियों पर कंट्रोल पाने की कोशिश शुरू कर दी थी।



























































