अभिषेक से टकराव, 2020 का वॉट्सऐप मैसेज और इस्तीफा, Suvendu Adhikari ने कैसे लिखी ममता सरकार के अंत की स्क्रिप्ट?
अक्टूबर 2020 का वह समय बंगाल की राजनीति में एक बड़े बदलाव की आहट दे रहा था। विधानसभा चुनावों की दहलीज पर खड़ी तृणमूल कांग्रेस ऊपर से शांत दिख रही थी, लेकिन भीतर ही भीतर एक शक्तिशाली तूफान आकार ले रहा था।



























































