BL Santosh का 'मिशन Punjab', BJP की चुनावी रणनीति पर मंथन; SAD-BJP गठबंधन की अटकलें तेज!
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दो दिवसीय संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं। उनका उद्देश्य पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करना और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना है। ये बैठकें पटियाला, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर जैसे प्रमुख जोन में होंगी, जिससे राज्य में बीजेपी की चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।



























































