US Visit Denial: तेलंगाना के CM Revanth Reddy ने PM Modi पर लगाया 'राजनीतिक भेदभाव' का बड़ा आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के सभी नियमों का पालन करना चाहती है और राज्य में आने वाले निवेश की सुरक्षा करना चाहती है। उन्होंने आगे कहा सिर्फ़ अमेरिका ही नहीं, बल्कि दुनिया का कोई भी देश हो। अगर वे मेरे राज्य में आकर निवेश करना चाहते हैं, तो भारत सरकार के बनाए नियमों के तहत हम सभी का स्वागत करना चाहते हैं; हम उनके निवेश की सुरक्षा करना चाहते हैं; हम यह पक्का करेंगे कि उन्हें तेलंगाना से फ़ायदा हो, इसलिए यह बहुत सीधी-सी बात है।



























































