Operation Sindoor शौर्य तो रक्तदान अभियान करुणा का प्रतीक, दिल्ली में बोले रक्षा मंत्री Rajnath Singh
दिल्ली में सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा के दूसरे अभियान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। उन्होंने रक्तदान को सैनिकों के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सेना ने सीमा पार जाकर देश की रक्षा की थी, वैसे ही अब नागरिकों को रक्तदान कर घायल जवानों की मदद करनी चाहिए।



























































