Revanth Reddy का बड़ा आरोप: BJP नहीं चाहती राज्य आगे बढ़ें, US Tour रद्द होने पर भड़के CM
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अमेरिका यात्रा की राजनीतिक मंज़ूरी न मिलने पर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। रेड्डी ने आरोप लगाया कि बीजेपी किसी राज्य को एक हद से ज़्यादा तरक्की नहीं करने देना चाहती और यह निर्णय तेलंगाना के लोगों का अपमान है, जबकि विदेश मंत्रालय ने उनके कार्यक्रम को अनुचित बताया था। कांग्रेस इस मुद्दे को संसद में उठाएगी।



























































