Patna में BPSC छात्रों का उग्र मार्च, CM आवास घेराव के लिए बैरिकेड तोड़े
पटना में 70वीं BPSC परीक्षा में पेपर लीक व गड़बड़ी के आरोपों पर छात्र भड़क उठे, जिन्होंने मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करते हुए पुलिस से भिड़ंत की। बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने वाले छात्रों ने परीक्षा रद्द करने सहित 15 सूत्रीय मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।



























































