Delhi Police Intelligence System | बड़े विरोध प्रदर्शनों से पहले दिल्ली पुलिस मजबूत करेगी अपना इंटेलिजेंस नेटवर्क, स्पेशल ब्रांच रखेगी हर हलचल पर नजर
इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट और स्पेशल ब्रांच को किसी भी बड़े विरोध प्रदर्शन या सार्वजनिक सभा से पहले विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने का काम सौंपा जाएगा। इसका मकसद कार्यक्रम के पैमाने और प्रकृति को पहले से समझना और कानून-व्यवस्था से जुड़ी संभावित चिंताओं का आकलन करना है।



























































