रेप के दोषी Gurmeet Ram Rahim फिर 21 दिन की फर्लो पर बाहर, 2017 के बाद 17वीं बार जेल से मिली राहत पर छिड़ा विवाद
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल की सलाखों से बाहर आ गए हैं। दो महिला शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल की सश्रम कारावास की सजा काट रहे राम रहीम को इस बार 21 दिन की फर्लो (Furlough) दी गई है।



























































