FedEx Delhi Airport Investment | ग्लोबल ट्रेड में भारत का तहलका! Delhi Airport पर बनेगा सुपर-फास्ट कार्गो हब, हर घंटे 5,000 पैकेजों की होगी प्रोसेसिंग!
फेडरल एक्सप्रेस कॉरपोरेशन (फेडएक्स) दिल्ली हवाई अड्डे पर 2,30,000 वर्ग फुट में फैला हवाई मालवाहन केंद्र विकसित करने के लिए 15 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू की मौजूदगी में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में इस सुविधा के निर्माण की आधारशिला रखी गई।



























































