Chandipura Virus के बढ़ते प्रकोप पर केंद्र सख्त, Gujarat में NJORT टीम तैनात
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, यह तैनाती प्रमुख रिसर्च संस्थानों के देशव्यापी नेटवर्क द्वारा लगातार और गहन वैज्ञानिक जांच के साथ-साथ 'इंटीग्रेटेड डिज़ीज़ सर्विलांस प्रोग्राम' (IDSP) के तहत लगातार बीमारी की निगरानी के आधार पर की गई है। इस निगरानी कार्यक्रम का समन्वय 'नेशनल सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल' (NCDC) द्वारा राज्य निगरानी इकाइयों के साथ मिलकर किया जाता है।



























































