Bulandshahr से CM Yogi की हुंकार: न कर्फ्यू, न दंगा, अब UP में सब चंगा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में हर जिले में दंगे और माफिया का राज था, लेकिन अब प्रदेश में न कर्फ्यू है और न दंगा, सब चंगा है। उन्होंने पिछली सरकारों पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए वर्तमान में सुशासन और सुरक्षा का दावा किया।



























































