Gyanvapi Mosque Dispute | ज्ञानवापी विवाद में सुलह की कोशिश नाकाम, हिंदू और मुस्लिम पक्षों ने ठुकराया सुप्रीम कोर्ट का मध्यस्थता प्रस्ताव, कानूनी फैसले पर अड़े
सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से कहा था कि वे मंगलवार को वाराणसी कोर्ट के मध्यस्थता केंद्र में पेश हों और लंबे समय से चल रहे इस विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की संभावना तलाशें। हालांकि, मध्यस्थता की इस पहल को किसी भी पक्ष का समर्थन नहीं मिला।



























































