Gujarat University को मिली UGC Category II Autonomy, शिक्षा मंत्री बोले- विकसित भारत की ओर बड़ा कदम
गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, UGC कैटेगरी II ग्रेडेड ऑटोनॉमी मिलने के बाद, गुजरात यूनिवर्सिटी अब UGC की पहले से मंज़ूरी लिए बिना अपने मौजूदा एकेडमिक ढांचे के अंदर नए एकेडमिक प्रोग्राम, विभाग, स्कूल और स्पेशलाइज़्ड सेंटर शुरू कर सकेगी।



























































