Iran के ताबड़तोड़ जवाबी हमलों से पूरे खाड़ी क्षेत्र में हड़कंप, Bahrain तक पहुंची जंग, भारतीय की मौत पर भड़का India, ईरानी राजदूत को किया तलब
ईरान ने दावा किया है कि उसने बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड का कहना है कि बहरीन के जुफैर नौसैनिक अड्डे पर स्थित अमेरिकी हथियार भंडार, उपग्रह संचार केंद्र और अमेरिकी सैनिकों के आवास को निशाना बनाया गया।



























































