New Delhi में BRICS बैठक के बाद ईरानी NSA की PM Modi से मुलाकात, क्या हैं इसके मायने?
एक्स पर एक पोस्ट में भारत में ईरानी दूतावास ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी सेक्रेटरी, महामहिम डॉ. ग़दीर निज़ामीपुर ने #BRICS सदस्य देशों की सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के समापन के बाद, मंगलवार शाम नई दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले निज़ामीपुर ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवाल से मुलाकात की थी।



























































