मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई! पेपर प्लेट फैक्टरी से मुक्त कराए गए 12 बंधुआ मजदूर, नाबालिगों पर ढाया जा रहा था जुल्म
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से मानवाधिकारों को तार-तार करने वाला एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। तितावी थाना क्षेत्र के मंडी गांव में चल रही एक कागज की प्लेट (पेपर प्लेट) बनाने वाली फैक्टरी पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नाबालिगों सहित 12 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया है।



























































