JP Nadda ने Assam के बाढ़ पीड़ितों को दिया भरोसा, संकट में केंद्र आपके साथ खड़ा है
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने असम के बाढ़ प्रभावित शिवसागर का दौरा कर केंद्र की ओर से राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार असम को पूरी आर्थिक मदद देगी, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता मिल सके।



























































