TCS को US Supreme Court से बड़ा झटका, Trade Secret केस में देना होगा करोड़ों का हर्जाना।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने व्यापारिक गोपनीयता के दुरुपयोग से जुड़े मामले में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की अपील खारिज कर दी है। इस फैसले से डीएक्ससी टेक्नोलॉजी के पक्ष में निचली अदालत का करोड़ों डॉलर हर्जाने का आदेश बरकरार रहेगा। इस कानूनी झटके से कंपनी पर न केवल भारी वित्तीय बोझ पड़ेगा, बल्कि उसकी वैश्विक साख पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।



























































