राजनाथ सिंह के घर आधी रात तक BJP-RSS नेताओं ने किया मंथन, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची तैयार
सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी पूरी हो चुकी है। केवल संगठन ही नहीं, बल्कि राज्यपालों की नियुक्तियों और सरकार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बदलावों की भी संभावना जताई जा रही है।



























































