बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के एक दिवंगत कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रही ममता बनर्जी के काफिले का बिजपुर में भारी विरोध हुआ। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और गाड़ी पर कीचड़, पत्थर और जूते फेंके। ममता ने इसे साजिश बताया, वहीं प्रदर्शनकारियों ने उन पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया।



























































