Malviya Nagar Fire पर Mayor सख्त! तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत, जिनमें 17 विदेशी नागरिक शामिल थे, के बाद महापौर प्रवेश वाही ने निगमायुक्त से तीन दिन में विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। इस जांच में अग्नि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और निगम अधिकारियों की लापरवाही की पड़ताल की जाएगी ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।



























































