Prabhasakshi NewsRoom: NCP के दोनों धड़ों में बवाल, Sharad Pawar और Sunetra Pawar को अपने ही लोग देने लगे चुनौती
अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के बाद पार्टी का नेतृत्व सुनेत्रा पवार के हाथों में आया, लेकिन उनकी ताजपोशी शुरू से ही विवादों में घिर गई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह ने कानूनी नोटिस भेजकर उनके चुनाव को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द करने की मांग की है।



























































