Manipur Tension : मणिपुर में तनाव बढ़ा, दो बच्चों की मौत के विरोध में उतरा जनसैलाब, कर्फ्यू का उल्लंघन कर निकाली गईं रैलियां
इंफाल पश्चिम जिले के टिडिम लाइन में संगठन ‘ऑल मणिपुर यूनाइटेड क्लब्स ऑर्गनाइजेशन’ (एएमयूसीओ) के तत्वावधान में सैकड़ों लोगों ने क्वाकेइथेल के पास स्थित संगठन के कार्यालय से रैली निकाली, जिसमें हत्याओं की निंदा की गई और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।



























































