Cylinder Blast in Yamunanagar: गैस रिसाव के बाद क्वार्टर में लगी आग, 7 बच्चों समेत 11 लोग झुलसे

Cylinder Blast
ANI
रेनू तिवारी । Apr 9 2026 4:16PM

हरियाणा के यमुनानगर में बृहस्पतिवार को प्रवासी मजदूरों के एक आवासीय क्वार्टर में गैस रिसाव के बाद एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट हो गया, जिसमें सात बच्चों सहित 11 लोग झुलस गए।

हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बृहस्पतिवार सुबह सलेमपुर बांगर इलाके में प्रवासी मजदूरों के एक आवासीय क्वार्टर में एलपीजी सिलेंडर फटने से 7 बच्चों समेत कुल 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना जोरदार था कि क्वार्टर की दीवारें तक ढह गईं। जगाधरी (सदर) थाना प्रभारी तरसेम कुमार के अनुसार, यह घटना एक स्थानीय कारखाने के पास बने लेबर क्वार्टर में हुई। सुबह के समय एक परिवार लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रहा था। इसी दौरान पास में रखे एक गैस सिलेंडर से रिसाव शुरू हो गया। चूल्हे की चिंगारी ने लीक हो रही गैस को पकड़ लिया, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर में जबरदस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट के प्रभाव से कमरे की दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

इसे भी पढ़ें: Lebanon पर भीषण हमलों के बीच आया इजराइली राजदूत का बड़ा बयान, बोले- ''पाकिस्तान का इस्तेमाल कर रहा है अमेरिका'

उन्होंने बताया, पास में रखे एक सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ और इसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और फिर इसमें धमाका हुआ, जिससे क्वार्टर की दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दो महीने का एक शिशु, 43 वर्ष के दो पुरुष, एक महिला (40) और 18 वर्षीय युवती शामिल है जबकि अन्य घायल बच्चों की उम्र पांच से 10 वर्ष के बीच बताई गई है।

इसे भी पढ़ें: Manipur Tension : मणिपुर में तनाव बढ़ा, दो बच्चों की मौत के विरोध में उतरा जनसैलाब, कर्फ्यू का उल्लंघन कर निकाली गईं रैलियां

उन्होंने बताया, घटना के बाद घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से झुलसे आठ लोगों को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़