भारतीय बाजार में 'Volkswagen' की बड़ी छलांग: 2030 तक 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, इलेक्ट्रिक और CNG पर दांव
फॉक्सवैगन समूह की भारतीय इकाई स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएवीडब्ल्यूआईपीएल) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीयूष अरोड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि कंपनी की मौजूदा बाजार हिस्सेदारी 2.5 प्रतिशत से थोड़ी कम है।



























































