Tata Group की Air India बढ़ते नुकसान को रोकने के लिए विभागों का करेगी विलय
टाटा समूह की एयर इंडिया बढ़ते खर्च और नुकसान से निपटने के लिए नई योजना पर काम कर रही है। इसके तहत विभिन्न विभागों का विलय करने और खर्चों की समीक्षा के लिए विशेष टीम बनाने की तैयारी है। साथ ही कंपनी कर्मचारियों से बचत के सुझाव मांगकर उन्हें लागू होने पर सम्मानित करेगी।



























































