Student Protests पर Rahul Gandhi का बड़ा बयान: माफी मांगने का दबाव बकवास, छात्र लोकतंत्र की आवाज़ हैं
राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें माफी मांगने की कोई ज़रूरत नहीं, क्योंकि उन्होंने संविधान और भारत की सोच की रक्षा की है। उन्होंने शिक्षा प्रणाली पर चिंता व्यक्त करने को अपराध नहीं बताया और अधिकारियों पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ़ अत्यधिक बल प्रयोग व जबरन माफी मंगवाने का आरोप लगाया। यह टिप्पणी संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच आई है।



























































