गृह मंत्री चेहरा छिपा रहे हैं क्योंकि...: छात्रों पर कार्रवाई को लेकर Rahul Gandhi का Amit Shah पर बड़ा हमला
राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के मामले में संसद से बचने और 'चेहरा छिपाने' का आरोप लगाया है। विपक्ष 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से संसद में बयान की मांग कर रहा है, जिससे मॉनसून सत्र में लगातार गतिरोध बना हुआ है।



























































