Mobile Call पर 1 नवंबर से दिखेगा कॉलर का नाम, 4G नेटवर्क के लिए Telecom Department के निर्देश
भारत में 1 नवंबर से अनजान मोबाइल कॉल आने पर नंबर के साथ कॉलर का नाम भी स्क्रीन पर दिखाई देगा। दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को 4G और उससे आगे के नेटवर्क पर कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन सुविधा लागू करने का निर्देश दिया है। विदेश से आने वाली कॉल पर केवल इंटरनेशनल कॉल लिखा होगा।



























































