सुरक्षा आदेश के बाद भी फेंके गए अंडे, Mahua Moitra ने Nadia घटना पर Calcutta High Court में लगाई याचिका
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अदालत के सुरक्षा संबंधी निर्देश के बावजूद 16 सितंबर को उनके कृष्णानगर दौरे पर अंडे फेंके गए और काले झंडे दिखाए गए। मोइत्रा के अनुसार पुलिस उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और कार्रवाई करने में पूरी तरह विफल रही।



























































