विश्व गुरु का युग शुरू: UNSC में भारत का विरोध करने वाला चीन क्यों बदल गया? V4 ने भी दिया साथ
विसेग्राड ग्रुप के चारों देशों पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का पुरजोर समर्थन किया है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस पहले ही भारत की इस दावेदारी का समर्थन कर चुके हैं। भारत का मानना है कि सुरक्षा परिषद का ढांचा आज की वैश्विक और आर्थिक वास्तविकताओं को नहीं दर्शाता।



























































